Aligarh News: अंधेरे में डूबे आदर्श नगर पंचायत के चौराहे
अलीगढ़, जुलाई 9 -- Aligarh News: पिसावा, संवाददाता। नगर पंचायत को पिछले वर्ष 'आदर्श नगर पंचायत' घोषित किए जाने की खुशी अब जनता के आक्रोश में बदल चुकी है। कस्बा के मुख्य तिराहे-चौराहों पर लगी लाखों की हाईमास्क लाइटें आए दिन खराब रहने से प्रमुख स्थानों पर अंधेरा पसरा रहता है। डेटा तिराहा, शिब्बा चौक और खुर्जा रोड स्थित पथवारी मंदिर के समीप लगी हाईमास्क लाइटों की मरम्मत में महीनों का समय लग रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में विद्युत पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को भी हटा दिया गया, जिससे संकट और गहरा गया है। घटिया गुणवत्ता के कारण लाइटों के टाइमर खराब हैं, जिससे कई लाइटें दिन-रात जलती रहती हैं और बिजली की भारी बर्बादी हो रही है। आदर्श नगर पंचायत के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। आरोप है कि 25 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.