Aligarh News: अंकुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व
अलीगढ़, अक्टूबर 19 -- Aligarh News: अलीगढ़। अंकुर पब्लिक स्कूल में नवरात्र, दुर्गोत्सव एवं दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अंकुर शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विशेष प्रार्थना सभा में नन्हे विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने डांडिया रास के माध्यम से उत्सव में चार चांद लगा दिए। अंतर-सदनीय रावण निर्माण प्रतियोगिता में अग्नि (येलो) हाउस प्रथम, पृथ्वी (ग्रीन) हाउस द्वितीय तथा वायु (रेड) हाउस तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर हर्षिता वासने, नीलेश गौर, ऋतु माहेश्वरी, रश्मि गुप्ता, प्रिया, अब्दुल कासिफ, प्रियंका, लविता सिंह, सागर वार्ष्णेय, कुसुमलता गोलानी, डॉली, संजय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.