नई दिल्ली, अगस्त 23 -- चीन की दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग (Alibaba Group Holding) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने रविवार, 23 अगस्त को हांगकांग में करीब Rs.95,000 करोड़ यानी 10.2 अरब डॉलर की नई शेयर बिक्री शुरू करने की घोषणा की। इस पूरी रकम का इस्तेमाल AI क्षमता बढ़ाने, AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा। इस शेयर बिक्री को इस साल दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्राइमरी फॉलो-ऑन ऑफरिंग बताया जा रहा है। इससे पहले Alphabet और Intel जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियां बड़े फॉलो-ऑन शेयर ऑफर ला चुकी हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते यह भ...