नई दिल्ली, जनवरी 21 -- Who is Albinder Dhindsa: ब्लिंकिट को भारत में क्विक कॉमर्स का बड़ा नाम बनाने वाले अल्बिंदर ढिंडसा अब जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल के नए CEO बन गए हैं। यह बड़ा नेतृत्व बदलाव तब हुआ है, जब जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने 1 फरवरी से ग्रुप CEO पद से हटने का फैसला किया है। हालांकि, गोयल कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं और वे वाइस चेयरमैन की भूमिका में बने रहेंगे। इस बदलाव को इटरनल के भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां अब तेज डिलीवरी और हाइपरलोकल बिजनेस पर ज्यादा फोकस रहेगा। बता दें कि ढिंडसा और गोयल न सिर्फ लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं, बल्कि निजी तौर पर भी करीबी दोस्त माने जाते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...कौन हैं अल्बिंदर ढिंडसा पंजाब के पटियाला में जन्मे अल्बिंदर ढिंडसा की कहानी ए...