Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं इन चीजों की खरीदारी भी होती है बेहद शुभ
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक प्रमुख शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को पड़ रही है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान या खरीदारी अक्षय फल देने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। इसलिए लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, नए कार्य शुरू करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। लेकिन बढ़ते सोने के भाव को देखते हुए हर कोई सोना नहीं खरीद पाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर मिट्टी की कुछ विशेष चीजें खरीदना भी बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।अक्षय तृतीया 2026 की तिथि और महत्व साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस पर्व को 'अक्षय' इसलिए कहा जाता है, क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.