राजनांदगांव, अक्टूबर 22 -- छत्तीसगढ़ में दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाली राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हथियारों के इस्तेमाल और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठे थे। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो के साथ की गई टिप्पणियों पर भी चिंता जताई है। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय ने SP अंकिता शर्मा से इस मामले में जवाब मांगा है। शर्मा को अपनी कार्रवाई के संबंध में स्पष्टीकरण देना होगा। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। यादव ने कहा कि SP का जवाब मिलने के बाद वह अपनी टिप्पणी दर्ज कर मामले को पुलिस मुख्यालय भेजेंगे। इसके बाद मुख्य...