नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां तरनतारन से आए आरोपी व्यक्ति के पास से एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 9 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चलाने का काम करता है। उसकी पहचान नवजोत सिंह उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। आगे की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया, खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने तरनतारन से आए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एके-47 की मैगजीन और नौ कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, खेप पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के संप...