नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का CM बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। हालांकि, वह रिकॉर्ड 6 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे। खास बात है कि 2023 में वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा था कि अजित का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। साल 2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट के बाद चुनाव आयोग ने अजित को एनसीपी के नाम के इस्तेमाल का अधिकार दिया था। साल 2023 में अकोला में सीनियर पवार ने कहा था, 'अजित पवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना सिर्फ सपना ही रहेगा। और 2024 के महाराष्ट्र चुनाव के बाद महाविकास अघाड़ी सत्ता में आएगी।' 2024 में एमवीए को हार का सामना करना पड़ा था और राज्य में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राकंपा की गठबंधन की सरकार बनी थी। इसमें अजित पवार को 6वीं बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।...