नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Celebs Mourn Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज सुबह (28 जनवरी) विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। रितेश देशमुख, अजय देवगन, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्ट, मधुर भंडारकर अन्य लोगों ने अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी है।इमोशनल हुए रितेश देशमुख रितेश देशमुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "अजीत दादा के एक दुखद हादसे में निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरा दिल टूट गया है। वे काम में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे और अपने आस-पास के लोगों को हम...