नई दिल्ली, फरवरी 28 -- AISSEE : एनटीए ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब क्वालिफाइड छात्रों को ई काउंसलिंग के जरिए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिला मिलेगा। सभी को ई काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों का एडमिशन AISSEE-2026 की स्कूल वाइज, जेंडर वाइज, कैटेगरी वाइज (होम स्टेट और आउटसाइड स्टेट) मेरिट लिस्ट में कैंडिडेट्स को मिली रैंक, मेडिकल अथॉरिटी से अप्रूव्ड मेडिकल फिटनेस और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के आधार पर ई-काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। रैंक के आधार पर न सिर्फ देश के 33 प्रमुख सैनिक स्कूलों में दाखिला मिलेगा, बल्कि नए अप्रूव्ड 69 सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 व 19 नए सैनिक स्कूलों (जो एकेडमिक ईयर 2026-27 में क्लास 9 तक पहुंच गए हैं) की कक्षा 9 में दाखिला होगाक्या है होम स्ट...