Airtel और Jio की शिकायत के बाद Vi पर संकट! TRAI ने शुरू की जांच, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत की तीन सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों के बीच टकराव की स्थिति सामने आई है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो की शिकायत के बाद टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI अब वोडाफोन आइडिया (Vi) के खिलाफ लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रहा है। दोनों कंपनियों ने Vi पर अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए अपने नेटवर्क पर लाने के लिए कथित रूप से गलत तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel और Jio ने TRAI के सामने शिकायतों में कुछ खास तरीकों का जिक्र किया है। इनमें ग्राहकों को कथित तौर पर भ्रामक कॉल करना, मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए जरूरी UPC यानी Unique Porting Code से जुड़े SMS को लिमिट करना और दूसरे नेटवर्क से Vi में आने वाले ग्राहकों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.