नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सर्दियों का मौसम आते ही किचन में काम का तरीका बदल जाता है। ठंड की वजह से खाना जल्दी ठंडा हो जाता है, जिससे दिन में कई बार दाल, सब्ज़ी या दूध गर्म करने की ज़रूरत पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ, सर्दी की शामों में चाय के साथ गर्मागर्म और कुरकुरे स्नैक्स-जैसे पकौड़े, समोसे, फ्रेंच फ्राइज़ या पनीर टिक्का-खाने का मन भी खूब करता है। ऐसे में अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि किचन के लिए एयर फ्रायर खरीदें या माइक्रोवेव ओवन दोनों ही अप्लायंसेज़ आधुनिक किचन की शान हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका और उद्देश्य बिल्कुल अलग है। आइए इस विस्तृत तुलना में समझते हैं कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से दोनों में से कौन सा विकल्प सबसे बेस्ट है. 1. कुकिंग तकनीक और खाने का स्वाद Air Fryer: यह एक छोटे कन्वेक्शन ओवन की तरह काम करता है, जिसमें ऊपर...