नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी। 23 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, AILET 2027 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 यानी रविवार को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि 7 अगस्त 2026 से एडमिशन नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। यह भी पढ़ें- बिहार म...