नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- AIIMS NORCET 10 Result 2026 OUT: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने 'नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा' यानी NORCET-10 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस परिणाम की घोषणा के साथ ही देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी स्टेज-2 की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नॉर्सेट 10 के लिए 97149 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 92026 एग्जाम में बैठे। स्कीम के मुताबिक 51451 क्वालिफाई किए गए हैं। स्टेज-2 के लिए 14527 बुलाए जाएंगे। AIIMS NORCET 10 Result 2026 Direct Linkकैस...