नई दिल्ली, फरवरी 25 -- AIIMS NORCET 10 Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 10) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार देश भर के विभिन्न एम्स अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। NORCET 10 के माध्यम से, एम्स (AIIMS) का लक्ष्य देश भर के अपने संस्थानों और संबद्ध स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,551 पदों को भरना है।महत्वपूर्ण तिथियां नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन दो चरणों...