नई दिल्ली, मई 10 -- AIIMS MBBS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। एम्स प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब एमबीबीएस के छात्रों को परीक्षा में फेल होने की स्थिति में संस्थान से बाहर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए चार के बजाय कुल पांच मौके दिए जाएंगे। यह फैसला उन छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है जो कठिन कोर्स और मानसिक दबाव के कारण परीक्षाओं में पिछड़ जाते थे।क्यों लिया गया यह फैसला? एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई को देश की सबसे मुश्किल पढ़ाई में से एक माना जाता है। यहां के परीक्षा मानक इतने ऊंचे हैं कि हर साल कुछ मेधावी छात्र भी किन्हीं कारणों से फेल हो जाते हैं। एम्स की पुरानी गाइडला...