नई दिल्ली, जनवरी 23 -- AIIMS CRE Result 2025 Out: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने AIIMS Common Recruitment Examination (CRE) Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। AIIMS ने Common Recruitment Examination (CRE) 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी, प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी दी गई है।AIIMS CRE Result 2025 Out: अगस्त 2025 में हुई थी CRE परीक्षा...