नई दिल्ली, जुलाई 18 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में पारू के गोकुला के सनातन को नीट यूजी में ऑल इंडिया 11,990वीं रैंक और ईडब्ल्यूएस कैटोगरी में 1338वीं रैंक मिली है। गांव में रहकर मैट्रिक-इंटर करने के बाद पारा मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ उसने नीट यूजी में सफलता पाई है। उसका संघर्ष और धैर्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है। किसान पिता की बीमारी और आर्थिक संघर्ष के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास करता रहा। सनातन अभी एम्स से पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। सनातन ने कहा कि 2023 से वह लगतार तैयारी कर रहा था। बेहतर रैंक नहीं मिलने से पारा मेडिकल में नामांकन तो ले लिया मगर पहली चाहत मेडिकल ही थी। ऐसे में दिन में क्लास और रात में नीट की तैयारी करता रहा। जब परीक्षा हुई तो 650 से अधिक अंक आ रहे थे। इसी बीच री-नीट की घोषणा हो गई। लगा कि ईश्वर भी पर...