नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- देश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थानों में से एक एम्स नई दिल्ली ने जनवरी 2026 सेशन के लिए जूनियर रेजिडेंट (JR) पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो MBBS या BDS के बाद सरकार के अधीन अपनी रेजिडेंसी शुरू करना चाहते हैं। यह पद लेवल-10 पे मैट्रिक्स में आते हैं, जिनपर शुरुआती वेतन 56100 रुपये मासिक के साथ अनुमन्य भत्ते मिलेंगे। आवेदन की आख़िरी तारीख 19 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तय की गई है।कौन कर सकता है आवेदन? जूनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS/BDS की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें इंटर्नशिप की पूर्ति शामिल है। यह डिग्री MCI/DCI द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। AIIMS ने इस बार एक अहम क्राइटेरिया तय किया है, केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने 1 जनवरी 202...