नई दिल्ली, मार्च 20 -- बिहार के उच्च शिक्षण संस्थानों में नए सत्र 2026-27 में अब केवल एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से मान्यता प्राप्त वोकेशनल (व्यावसायिक) कोर्सों में ही दाखिला लिया जा सकेगा। राज्य के अलग-अलग विवि में लगभग 50 हजार सीटों पर दाखिला होता है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किया है कि बिना मान्यता वाले कोर्सों में नामांकन लेने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि कई महाविद्यालय बिना आवश्यक मान्यता के व्यावसायिक पाठ्यक्रम चला रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। निर्देश में यह भी कहा गया है ...