नई दिल्ली, अगस्त 19 -- AIBE XXII Registration 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 22) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नेशनल लेवल की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेब पोर्टल aibe.digivarsity.online पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।कौन कर सकता है आवेदन? इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या विश्वविद्यालय से 3-वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, लॉ के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे ऐसे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, जिनकी कोई बैकलाग नहीं है। जो उम्मीदवार...