नई दिल्ली, जुलाई 16 -- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज यानी AIBE 21 रिजल्ट 2026 जारी कर सकती है। हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी दी जाएगी जारी होने वाले AIBE 21 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का प्राप्तांक (Marks), परीक्षा में पास या फेल होने की स्थिति (Qualifying Status) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice - CoP) के लिए पात्रता की जानकारी दी जाएगी।पास होने के बाद क्या होगा? जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करेंगे, उन्हें प्र...