नई दिल्ली, फरवरी 25 -- तकनीक की दुनिया में अब वॉशिंग मशीनें सिर्फ पानी और सर्फ घुमाने वाला डिब्बा नहीं रह गई हैं। Artificial Intelligenceके आने से कपड़ों की धुलाई अब पूरी तरह से 'स्मार्ट' हो गई है। Amazon पर उपलब्ध लेटेस्ट AI-Powered वॉशिंग मशीनें ऐसे फीचर्स के साथ आ रही हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इन मशीनों की सबसे बड़ी खूबी इनका AI Sensor सिस्टम है। जब आप मशीन में कपड़े डालते हैं, तो यह न केवल उनका वजन मापती है, बल्कि कपड़ों की कोमलता को भी पहचान लेती है। इसके बाद, मशीन खुद तय करती है कि कपड़ों को कितनी देर धोना है, कितना पानी चाहिए और डिटर्जेंट की मात्रा कितनी होनी चाहिए। इससे आपके महंगे कपड़ों का फैब्रिक खराब नहीं होता और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं। Samsung, LG और Bosch जैसे दिग्गज ब्रांड्स की इन मशीनों में WiFi और...