नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- डिजिटल दौर में तकनीक जितनी ताकतवर हो रही है, उतना ही उसका दुरुपयोग भी सामने आ रहा है। राजस्थान की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से एक फर्जी लेटर और AI से तैयार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ राजश्री राज के मुताबिक, ज्योति नगर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से निखिल, बिलाल खान और इनाम अहमद को गिरफ्तार किया है। वहीं चौथी आरोपी अमृता धुमाल को मोहाली (पंजाब) से पकड़ा गया। चारों को बुधवार को जयपुर लाया गया, जहां अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।AI से गढ़ी गई 'हकीकत' जांच में जो सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत...