एटा, जुलाई 7 -- Etah News: यूपी के एटा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) का इस्तेमाल करके बच्चियों की अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से दो मोबाइल भी मिले हैं, जिसके अंदर हजारों में अश्लील फोटो ओर वीडियो देखे गए हैं। आरोपी की दूषित हरकतों पर जानकारी एनसीआरपी पोर्टल ने डीजीपी को भेजी थी। इस आधार पर साइबर थाने ने जांच कर आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा आरोपी ने एक बच्ची से 9 महीने पूर्व दुष्कर्म की घटना भी कुबूल की है। पुलिस लाइंस में एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि गूगल के साथ मिलकर काम करने वाले एनसीआरपी पोर्टल और नौ साइबर टिपलाइन के जरिए डीजीपी को जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति लगातार अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर रहा है। इस आधार पर साइबर थाना, साइबर स...