आगरा, फरवरी 9 -- आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली अज्ञात युवती की लाश और मर्डर का खुलासा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए 24 घंटे में कर दिया है। खंदौली टोल से करीब तीन किलोमीटर आगे गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा शव मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती की पहचान करना थी। शव के पैर में बिछुए, हाथ पर 'सनी' लिखा होना और चेहरे पर चोट के निशान मिले, लेकिन फोटो स्पष्ट नहीं होने से पहचान में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लिया। एआई की मदद से फोटो को साफ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल डेटाबेस खंगाले गए। इसके बाद फोटो सोनाली नाम की युवती से मैच हुआ। शुरुआती जानकारी में युवती के मध्य प्रदेश से जुड़े होने की बात सामने आई, जिस पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। साइबर सर्विलांस और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.