नई दिल्ली, जून 11 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है। एलन मस्क की AI कंपनी xAI के एक्स-इंजीनियर डेविन किम ने आरोप लगाया है कि उन्हें कंपनी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने AI चैटबॉट Grok की सेफ्टी से जुड़े संभावित खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दी थी। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब दुनिया भर में AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव और उसके संभावित रिस्क को लेकर बहस लगातार तेज हो रही है। किम का दावा है कि उन्होंने कंपनी के अंदर कई मौकों पर Grok से जुड़े सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया था। उनके मुताबिक, AI मॉडल के बिहेवियर, गलत जानकारी फैलाने की संभावना, सेंसिटिव टॉपिक पर गलत प्रतिक्रियाएं देने के रिस्क और बाकी संभावित खतरों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उनका कहना है कि कंपनी का मु...