नई दिल्ली, मार्च 10 -- सुप्रीम कोर्ट के कटघरे में वैसे तो हमेशा बेहद गंभीर और कानूनी दांव-पेंच वाले मुद्दे सुने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मजेदार और दिलचस्प वाकया सामने आया, जो किसी कॉमेडी फिल्म के सीन से कम नहीं था। मामला एक जनहित याचिका (PIL) से जुड़ा था, जिसकी भारी-भरकम अंग्रेजी और कानूनी शब्दावली देखकर चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत को शक हो गया कि दाल में कुछ काला है। आइए आपको तफ्सील से बताते हैं कि कैसे एक 12वीं पास याचिकाकर्ता की पोल सुप्रीम कोर्ट में खुल गई।"मैंने खुद लिखी है याचिका, चाहो तो फोन रख लो" मामले की शुरुआत तब हुई जब सीजेआई सूर्यकांत के सामने एक PIL आई। याचिका की ड्राफ्टिंग और उसमें इस्तेमाल की गई अंग्रेजी इतनी हाई-लेवल थी कि सीजेआई को तुरंत शक हुआ। उन्होंने याचिकाकर्ता से सीधा सवाल किया- क्या यह याचिका आपने खुद ड्राफ...