हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 4 -- UP News: यूपी के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जा रही छात्रा को उसकी कुछ सहेलियों ने बताया कि उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। छात्रा को पहले उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एआई की मदद से बनाई गई फर्जी अश्लील तस्वीरें देखकर वह परेशान हो गई। आरोप है कि युवक ने छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना रखी थी। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी और इसके बाद स्कूल जाना बंद कर दिया। परिवार ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह छात्रा के नाम से बनी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चला रहा था। आरोप है कि युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर परेशान भी कर रहा था। मामला जसराना थाना क्षेत्र के जाजूमई इलाके के एक गांव का है। ...