पीटीआई, मार्च 2 -- दिल्ली की एक अदालत ने AI समिट में हुए "शर्टलेस" विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 9 इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह प्रदर्शन अधिकतम "प्रतीकात्मक राजनीतिक आलोचना" था और मुकदमे से पहले हिरासत में रखना अनुचित दंड जैसा होगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रवि ने रविवार को कृष्णा हरि, नरसिम्हा यादव, कुंदन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, राजा गुर्जर, अजय कुमार विमल उर्फ बंटू, सौरभ सिंह और अरबाज खान की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। खबर अपडेट हो रही है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...