नई दिल्ली, अगस्त 9 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को आज की नौकरी की दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाने वाली तकनीक माना जा रहा है। एक तरफ कंपनियां तेजी से AI और मशीन लर्निंग को अपने कामकाज में शामिल कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ टेक सेक्टर के कर्मचारियों के बीच नौकरी जाने का डर भी बढ़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जिन लोगों को AI के दौर में सबसे सुरक्षित माना जाता है, यानी AI और मशीन लर्निंग में काम करने वाले प्रोफेशनल्स, वे भी अपनी नौकरी को लेकर काफी चिंतित हैं। भारत में किए गए एक नए सर्वे के मुताबिक, AI और मशीन लर्निंग से जुड़े 66% कर्मचारियों को लगता है कि अगले 3 से 6 महीनों में उनकी टीम में छंटनी या कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती हो सकती है। यह भी पढ़ें- 1 शेयर पर 120 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते यह भी पढ़...