नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के कार्यक्रम में पहुंचने में देरी होने पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक को लेकर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि एआई संबकुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कम नहीं कर सकता। सेशन कुछ देर से शुरू हुआ तो अपनी बात रखते हुए सुनक ने कहा, मुझे दुख है कि हम लेट हो गए और यह पूरी तरह से मेरी गलती है। एआई बहुत सारी समस्याओं को कम कर सकता है लेकिन उसके लिए दिल्ली का ट्रैफिक कम करना मुमकिन नहीं है।भारत से अच्छी इसके लिए कोई जगह नहीं-सुनक ऋषि सुनक ने एआई इंपैक्ट समिट के लिए भारत की तारीफ करते हुए कहा कि एआई ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करने के लिए भारत से अच्छी कोई जगह नहीं है। इससे विकासशील देशों को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। सुनक ने कहा, हमारे पास ...