AI पर अरबों डॉलर का निवेश, अब Microsoft के 4800 कर्मचारियों की अचानक गई नौकरी
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी करीब 4,800 कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने जा रही है, जो उसके कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 2.1 प्रतिशत है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर कंपनी के कॉमर्शियल सेल्स और Xbox डिवीजन पर पड़ेगा। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब Microsoft आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी निवेश कर रहा है। कंपनी के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ यह छंटनी शुरू की गई है। Microsoft का कहना है कि यह फैसला बदलती बिजनेस नीड्स और ऑर्गनाइजेशन के ढांचे को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि कर्मचारियों को सीधे AI से रिप्लेस नहीं किया जा रहा, बल्कि बिजनेस स्ट्रक्चर को नए दौर के हिसाब से बदला जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.