नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का बड़ा असर अब कंपनियों के कारोबार के साथ-साथ नौकरियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रिपोर्टों के आधार पर 2026 के पहले 8 महीनों में ही 1.65 लाख से ज्यादा नौकरियां AI से जुड़े कारणों के चलते प्रभावित हुई हैं। यह संख्या 2025 के लेऑफ के पूरे साल के आंकड़े से करीब 65% अधिक बताई गई है।'ह्यूमन्स फर्स्ट, मशीन्स सेकंड' एआई के चलते लगातार जा रही नौकरियों पर संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ विनीत नायर ने छंटनी की खुलकर आलोचना की है। उनका कहना है कि हर क्रांति और हर नई खोज इंसानों की अगुवाई में ही हुई है, इसलिए लोगों को समस्या या फेंकने की चीज नहीं माना जाना चाहिए। यह बातें उन्होंने अपनी किताब 'ह्यूमन्स फर्स्ट, मशीन्स सेकंड' के बारे में बातचीत के दौरान कहीं,...