AI ने ली जान! बेटी ने ChatGPT के कहने पर छोड़ दी दवा, मौत के बाद माता-पिता ने ठोका केस
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। मिर्गी की बीमारी से जूझ रही 31 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसके माता-पिता ने OpenAI और कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। परिवार का आरोप है कि ChatGPT ने उनकी बेटी को मिर्गी की दवा बंद करने की सलाह दी और डॉक्टरों से यह बात छिपाने के लिए भी कहा। हालांकि, ये आरोप हैं और अदालत में इनकी पुष्टि होना अभी बाकी है। मामला बोवेन वान का है, जो अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह मिर्गी के दौरों को कंट्रोल करने के लिए लैमोट्रिजिन नाम की दवा लेती थीं। परिवार की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक, जनवरी 2026 में उन्होंने ChatGPT से रोजाना 400 मिलीग्राम दवा की खुराक कम करने के बारे में पूछा था। यह भी पढ़ें- लॉन्च होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.