नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है और बीते दिनों ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिकी हमले में मारे गए। सामने आया है कि अमेरिका ने इन हमलों के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद भी ली, जो दिखाता है कि अब लड़ाइयां सिर्फ हथियारों, सैनिकों और मिसाइलों के दम पर नहीं लड़ी जा रही हैं, बल्कि AI आधुनिक डिफेंस स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा बन चुका है। हाल ही में सामने आई The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान पर किए गए सैन्य हमले के दौरान Anthropic के AI मॉडल Claude का इस्तेमाल किया। खास बात यह रही कि यह इस्तेमाल उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों को इस AI टूल से सभी संबंध खत्म करने का आदेश दिया था। इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि...