नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Reliance Share Price: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया कि वह AI को भारत में उसी तरह सस्ता एवं सुलभ बनाएंगे जैसे मोबाइल व इंटरनेट डेटा को बनाया था। वैसे तो इस ऐलान के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भरभरा कर गिए गए लेकिन अधिकांश विश्लेषक अब भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।क्या है शेयर का हाल? गुरुवार को रिलायंस के शेयर 2.11% टूटकर 1410.80 रुपये पर बंद हुए। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 1401 से 1444 रुपये के बीच है। जनवरी में शेयर 1,611.20 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने शेयर पर 1808 रुपये का लक्ष्य देते हुए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 27 प्रतिशत अधिक है...