नई दिल्ली, मई 20 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने इंटरनेट की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। आज कुछ ही सेकंड में लेख, तस्वीरें, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार हो रहे हैं। जहां एक ओर इससे काम आसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर भरोसे का बड़ा संकट भी पैदा हो गया है। इसी मुद्दे पर 15वें MMA IMPACT India 2026 में आयोजित 'The Future of Discovery: Why Publishers Matter More in the Age of AI' पैनल चर्चा के दौरान पुनीत जैन और दीपित पुरकायस्थ ने गंभीर चिंता जताई। दोनों का मानना है कि AI ने कंटेंट बनाना बेहद आसान कर दिया है, लेकिन जवाबदेही लगातार कम होती जा रही है। दीपित पुरकायस्थ ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर राय देना और बड़ी मात्रा में कंटेंट तैयार करना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्या सिर्फ फेक न्यूज तक सीमित नहीं है। कई बार ...