नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने तीन बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में अपने निवेश से मात्र 35 दिनों में 21000 करोड़ रुपये से अधिक मुनाफा कमाया है। यह तेजी से मिला मुनाफा LIC के एक उल्टे दांव का नतीजा है, जब उसने ऐसे समय में इन शेयरों की खरीदारी की थी, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण भारत की टेक इंडस्ट्रीज पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। LIC के TCS, इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज में निवेश का मार्केट वॅल्यू 4 अगस्त को बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जून के अंत में 1.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह, इन तीनों कंपनियों से LIC को कुल 21,032 करोड़ रुपये का पेपर गेन हुआ। यानी कागजों में एलआईसी को मुनाफा हुआ, जबकि रियल में यह तब होता जब स्टॉक बेचे जाते।AI के डर के बीच LIC का उल्टा दांव LIC ने यह खरीदारी ऐसे समय की थी, जब निवेशक...