नई दिल्ली, जुलाई 2 -- एआई की वजह से छंटनी की खबरें हम रोजाना पढ़ रहे हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने एआई की वजह से अपनी करोड़ों रुपयों की जॉब को ठोकर मार दी। गूगल में काम करने वाले यूसुफ इमरान ने सालाना करीब 1 मिलियन डॉलर (करीब 9.3 करोड़ रुपये) की नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि एआई के बढ़ते चलन, अपनी कंपनी बनाने की इच्छा और गूगल में हुई छंटनी जैसी वजहों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। गूगल के पूर्व अकाउंट एग्जीक्यूटिव यूसुफ इमरान ने बिजनेस इनसाइडर में प्रकाशित अपने लेख में बताया है कि उन्होंने गूगल की मोटे पैकेज वाली नौकरी छोड़कर खुद का AI स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है।गूगल की जॉब में क्या कमी महसूस हुई गूगल के 41 वर्षीय पूर्व अकाउंट एग्जीक्यूटिव यूसुफ इमरान ने कहा कि गूगल में अ...