नई दिल्ली, मार्च 11 -- हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 11 मार्च को 12 प्रतिशत की और बढ़ोतरी हुई, जिससे मंगलवार को आई 17 प्रतिशत की तेजी के साथ यह लगातार दूसरे दिन भी चढ़ाई पर रहा। इस दौरान कंपनी के शेयर में पिछले दो कारोबारी सत्रों में करीब 30 प्रतिशत का उछाल आया है। इतनी बड़ी तेजी के साथ ही यह स्टॉक दो महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बता दें हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को 10 बजे के करीब 11.9% बढ़कर Rs.448 पर ट्रेड कर रहे थे। स्टॉक अभी भी अपने हाल के 52-हफ्ते के हाई से 40% से अधिक नीचे है। मंगलवार को शेयर में भारी उछाल तब आया, जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर 12.5 प्रतिशत कर दिया। कंपनी का कहना है कि यह संशोधन उसकी AI-फर्स्ट रणनीति से मिल...