लंदन, फरवरी 17 -- पिछले कुछ वक्त में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दखल बढ़ा है। इसी कड़ी में अब मेडिकल फील्ड में भी अब एआई वरदान साबित होने वाला है। यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड की स्टडी के मुताबिक बहुत जल्द ही एआई की मदद से मरीज कठिन मेडिकल स्कैन रिपोर्ट्स को पढ़ने में सक्षम होंगे। इसकी बदौलत वह ज्यादा सटीकता के साथ मेडिकल रिपोर्ट्स को पढ़ सकेंगे। अध्ययन में पाया गया कि जब एक्स-रे, सीटी और एमआरआई स्कैन की रेडियोलॉजी रिपोर्टों को चैटजीपीटी जैसे उन्नत एआई सिस्टम का उपयोग करके री-राइट किया गया, तो मरीजों के लिए उन्हें समझना दोगुना आसान हो गया। विश्लेषण से पता चला कि यह इतना आसान हो गया, जिसे 11-13 साल का स्कूली छात्र भी आसानी से समझ सकता है। शोध के निष्कर्षों से सुझाव मिलता है कि एआई की सहायता से मिली डिटेल रिपोर्ट्स मेडिकल रिपोर्ट्स के साथ एक मानक स...