नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Ahoi Ashtami Wishes 2026: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह दिन हर मां के लिए खास होता है। संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना के साथ माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। अहोई अष्टमी का त्योहार मां और संतान के अटूट रिश्ते की याद दिलाता है। इस दिन लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भी शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अहोई अष्टमी पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो यहां दिए गए इन 30 संदेशों को भेज सकते हैं।अहोई अष्टमी की 30 शुभकामनाएं और बधाई संदेश 1. अहोई माता की कृपा आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। संतान स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो और जीवन में खूब तरक्की करे। अहोई अष्टमी की ह...