नई दिल्ली, मार्च 8 -- Ahmedabad Weather report Live Updates: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया वर्सेस न्यूडीलैंड T20 World Cup 2026 फाइनल मैच आज खेला जाना है। रविवार 8 मार्च की शाम को 7 बजे से ये महामुकाबला शुरू होगा। इस खिताबी मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है? क्या फैंस को किसी बात की चिंता बारिश को लेकर करने की जरूरत है? या फिर मैच में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी?ये जान लीजिए। गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बने इस स्टेडियम में अमूमन मार्च के महीने में बारिश होने की संभावना कम होती है। 8 मार्च को भी बारिश की संभावना एक फीसदी भी नहीं है। हालांकि, ओस गिरने के थोड़े बहुत चांस हैं, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिलेगा। एक्यूवेदर या बीबीसी वेदर की रिपोर्ट की मानें तो मैच से पहले मैच के दौरान और मैच के बाद बारिश...