आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: श्री साईं गणेश महोत्सव में रविवार को रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि शिविर में 96 यूनिट रक्तदान हुआ। स्वास्थ्य शिविर में 132 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और नेत्र जांच शिविर में 67 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। संध्याकालीन आरती के उपरांत ग्रुप बी के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमित बत्रा, सचिन मित्तल, हर्ष राजोरिया, करन सिंह, बीके परिहार, सक्षम शिवहरे, तनु, मोहित मल्होत्रा, लक्ष्मी, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...