आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में शुक्रवार शाम यमुना नदी में डूबे किशोर प्रिंस का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर से शंकरपुर घाट के पास रेस्क्यू अभियान चलाया। इसी दौरान स्टीमर का इंजन निकलकर नदी में बह गया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पिन्नापुरा निवासी किशनलाल का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस और ताराचंद की 14 वर्षीय पुत्री रूमा शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव की लक्ष्मी, तनु और सपना के साथ जंगल में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान प्रिंस और रूमा यमुना नदी में डूब गए। शनिवार को घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर धारापुरा के पास यमुना में रूमा का शव बरामद हो गया।रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने शंकरपुर घाट के पास स्टीमर से प्रिंस की त...