आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स संघ द्वारा 4 अक्तूबर को प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड पर होगा। संघ के सचिव गगन मदान ने बताया कि एंट्री फॉर्म शहर के विभिन्न स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। स्कूलों के अलावा फार्म मेन स्केटिंग रिंग, सेंट पीटर्स कॉलेज से सोमवार से शनिवार शाम 5 से 6.30 बजे तक व हाउस ऑफ बॉल स्पोर्ट्स अकादमी, पुष्पांजलि बाग एक्सटेंशन के पास, दयालबाग से शाम 5 से 8 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। एंट्री की अंतिम तारीख 26 सितंबर है। यह भी पढ़ें- तीन आयु वर्गों में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ...