Agra News: 39 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
आगरा, अक्टूबर 12 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेनों के शराब की तस्करी के दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि चेकिंग के दौरान आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1/6 की तरफ बने पार्क में दो संदिग्ध युवक नजर आए। दोनों को पुलिस दल ने पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से अंग्रेजी शराब की 39 बोतल मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों को अवैध रूप से शराब बेचते हैं। आरोपियों ने अपने नाम दामेरा मुराली पुत्र दामेरा मलईया और जन्नू रजनीकांत पुत्र जन्नू समभइया निवासीगण तेलंगाना बताए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छिवकी स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.