आगरा, अक्टूबर 4 -- Agra News: नमक की मंडी स्थित एसके ज्वेलर्स के प्रोपराइटर ने जी ऑर्नामेंट्स के संचालक और उसके मैनेजर पर 22.564 किलो चांदी हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद डीसीपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संजीव कुमार गोयल (एसके ज्वेलर्स) की शिकायत के मुताबिक जी ऑर्नामेंट्स के मालिक मोहित अग्रवाल और अधिकृत मैनेजर शुभम अग्रवाल के साथ उनका चांदी का कारोबारी लेनदेन था। 23 जुलाई 2025 को शुभम अग्रवाल फर्म पर आया। 22.564 किलोग्राम फाइन चांदी ले गया। इसके एवज में 2280267 रुपये सिक्योरिटी धनराशि जमा कराई गई। आरोप है कि एक महीने में चांदी वापस करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन तय समय पर चांदी वापस नहीं की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, चांदी के भाव बढ़ने के बाद बकाया रकम करीब 33 लाख रुपये हो गई। इसका...