आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: भाजपा के पूर्व सांसद हरद्वार दुबे के कारोबारी बेटे प्रांशु दुबे के साथ ठगी का मामला पुलिस तक पहुंचा है। रकाबगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें गाली गलौज और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का भी गंभीर आरोप है। प्रांशु दुबे ने बताया कि वर्ष 2022 में पिता के मित्र सुरेश चन्द्र यादव ने आर्थिक संकट का हवाला देकर मदद मांगी थी। विश्वास के आधार पर प्रांशु ने अपनी फर्म के ओवरड्राफ्ट खाते से दो किस्तों में 19 लाख रुपये और आठ लाख, कुल 27 लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि सुरक्षा के तौर पर सुरेश यादव के पुत्र पुष्पेन्द्र यादव और पुत्रवधू आरती यादव ने चेक भी दिए और छह माह में पूरी रकम लौटाने का वादा किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अब तक केवल 10 लाख रुपये लौटाए। इससे कारोबारी का बैंक ओवरड्राफ्ट खाता ...